
आदित्यपुरर: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात हुई गोलीबारी से पूरा इलाका थर्रा उठा। सालडीह बस्ती स्थित श्रीनाथ पब्लिक स्कूल के पास वर्चस्व और आपसी रंजिश को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए।
विवाद इतना बढ़ा कि हथियार निकल आए और फायरिंग शुरू हो गई। इस हिंसक झड़प में 22 वर्षीय युवक राजवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया है।
निशाने पर कोई और, शिकार बना राजवीर
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हमले का मुख्य उद्देश्य आशीष नामक युवक को निशाना बनाना था। प्रत्यक्षदर्शियों और सूत्रों की मानें तो अपराधी संजय सरकार के पुत्र शुभम सरकार ने फायरिंग की थी।
हमले के दौरान चली गोली लक्ष्य से चूक गई और वहां मौजूद राजवीर सिंह के शरीर में जा धंसी। गोली लगते ही राजवीर लहूलुहान होकर गिर पड़ा, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
TMH में जीवन और मौत के बीच जंग
स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल राजवीर को तत्काल जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) पहुँचाया गया। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, राजवीर की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उसके उपचार में जुटी है।
पुलिसिया कार्रवाई शुरू
वारदात की खबर मिलते ही आदित्यपुर पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुँची। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ समीर कुमार सेवैया ने बताया कि “प्रथम दृष्टया यह मामला आपसी रंजिश का प्रतीत होता है। पुलिस ने मामले की गहन तफ्तीश शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।”
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
