• Wed. Mar 4th, 2026

आदित्यपुर : खनन विभाग ने अवैध बालू लदा दो ट्रैक्टर को किया जप्त, सापड़ा बालू घाट से बालू की की जाती हैं अवैध निकासी ,बालू माफिया में मचा हड़कम

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Nov 27, 2024

आदित्यपुर : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत सापड़ा जाने वाले रास्ते के आनंदपुर मार्ग में खनन विभाग ने छापेमारी कर दो अवैध बालू लदा ट्रैक्टर को जप्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार खनन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित सापड़ा बालू घाट से बालू की अवैध निकासी की जा रही है तत्पश्चात खनन विभाग ने सापड़ा जाने वाले रास्तों में  छापेमारी कर बिना नंबर प्लेट के अवैध बालू लदा दो ट्रैक्टर को जप्त कर स्थानीय थाने को सुपुर्द कर दिया है। स्थानीय लोगों ने जानकारी दी कि बालू माफिया रात का अंधेरे का फायदा उठाकर बालू की अवैध निकासी करते रहते हैं। फिलहाल खनन विभाग की कार्रवाई से स्थानीय पुलिस की कार्य शैली पर सवाल उठ रहे हैं।

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *