
आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में पेयजल संकट
और अन्य बुनियादी सुविधाओं को लेकर झारखंड मूर्ति मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को नगर निगम प्रशासक को एक छह सूत्री मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी गणेश महाली ने किया। उनके साथ जिला अध्यक्ष सुवेंदु महतो, अमृत महतो, आदित्यपुर नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान, नगर उपाध्यक्ष राजेश लाहा सहित झामुमो के कई कार्यकर्ता भी मौजूद थे। प्रतिनिधियों ने निगम क्षेत्र के ग्रामीण और स्लम इलाकों में व्याप्त गंभीर समस्याओं पर चिंता जताते हुए जल्द समाधान की मांग की।

धीमी जलापूर्ति योजना पर आपत्तिः निगम क्षेत्र में जलापूर्ति योजना की धीमी प्रगति पर नाराज़गी जताते हुए वैकल्पिक रूप से डीप बोरिंग व टैंकर द्वारा जलापूर्ति की मांग की गई।

स्लम बस्तियों में विशेष व्यवस्थाः झुग्गी-झोपड़ी वाले क्षेत्रों में अलग से पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने की आवश्यकता बताई गई।
लघु जल योजनाओं का सुझावः भौगोलिक परिस्थितियों के अनुसार छोटे स्तर पर योजनाएं लागू कर स्थानीय लोगों के सहयोग से समाधान की बात कही गई।
बोरिंग हेतु प्रचार-प्रसारः ग्रामीण इलाकों में बोरिंग से पूर्व नगर निगम से अनुमति लेने की प्रक्रिया को प्रचारित करने पर जोर दिया गया।
स्ट्रीट लाइट व हाई मास्ट लाइट की मरम्मत/स्थापनाः कई वार्डों में खराब स्ट्रीट लाइट्स व हाई मास्ट की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए उनकी मरम्मत की मांग की गई।
सड़क व नाली निर्माणः ग्रामीण वार्डों में जल निकासी व आवागमन के लिए सड़क और नाली निर्माण की आवश्यकता जताई गई।
इस संदर्भ में आदित्यपुर नगर निगम प्रशासक रवि प्रकाश ने जानकारी दी कि पेयजल संकट से निदान दिलाने के लिए ज्यादा से ज्यादा टैंकरों से जलापूर्ति की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र में टैंकरों से जलापूर्ति करने के लिए टाइम जोन बनाया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 37 जगह पर डीप बोरिंग की गई है। 97 जगह का रोड का प्रपोजल आया था जिसमें 45 जगह रोड बना दी गई है। उन्होंने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में कई जगह पथ निर्माण विभाग द्वारा सड़क निर्मित किया जा रहा है जिसका प्रपोजल नगर निगम बनाकर दे रही है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में सौंदर्य करण के लिए नगर निगम हर संभव प्रयास कर रही है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
