
अखंड भारत के जम्मू कश्मीर के पलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की दर्दनाक मौत से पूरे दुनिया में आतंकवादियों के खिलाफ नफरत फैली है,

उक्त घटना में भारत के अलावा इटली एवं इजराईल के नागरिक भी हताहत हुए हैं इसलिए यह मामला भारत के अलावे पूरे दुनिया के लिए चुनौती बन चुका है इस घटना के बाद पूरी दुनिया में शांति चाहने वाले देशों को आतंकवाद के खिलाफ कड़ा एवं ऐतिहासिक निर्णय लेना होगा। सामाजिक संगठन जनकल्याण मोर्चा गुरुवार 24 अप्रैल 2025 को भारत के प्रथम गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के आदित्यपुर स्थित स्मारक के पास खड़े होकर उक्त आतंकवादी घटना की कड़ी निंदा करते हुए भारत सरकार से मांग किया कि इस आतंकवादी हमले के खिलाफ ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए कठोर से कठोर कार्रवाई करें साथ ही इस आतंकवादी हमले में शहीद हुए सभी सम्मानित नागरिकों के आत्मा के शांति के लिए मोमबत्ती जलाकर ईश्वर से प्रार्थना किया। शहीद नागरिकों को उचित सम्मान एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।

इस कार्य क्रम में जन कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष एवं अधिवक्ता ओम प्रकाश, कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती शारदा देवी मोर्चा के उपाध्यक्ष अधिवक्ता सुनील कुमार स्वाईं, सचिव पूर्व पार्षद पांडी मुखी एवं नीतू शर्मा, सचिव अनिल कुमार, अधिवक्ता डी. एन ओझा, मदन सिंह, सुनील कुमार न्यूटन, लक्षम ण प्रसाद, महेंद्र सेन,समरेंद्र नाथ तिवारी, बिजली मैती, ज्योति रानी, सुनील सिंह सहित दर्जनों नागरिक उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
