• Sun. Mar 29th, 2026

आदित्यपुर में हौंडा क्राइसि इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, ग्राहकों में दिखा जबरदस्त उत्साह

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Mar 29, 2026
आदित्यपुर। ऑल-न्यू इलेक्ट्रिक स्कूटर हौंडा क्राइसि को आधिकारिक रूप से उत्कल होंडा आदित्यपुर शोरूम में लॉन्च किया गया।
यह मॉडल जमशेदपुर में अपनी तरह का पहला लॉन्च है। स्कूटर का उद्घाटन उत्कल होंडा के निदेशक आरहान पारीख द्वारा ग्राहकों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं कंपनी अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया।
लॉन्च के दौरान ग्राहकों की ओर से शानदार प्रतिक्रिया देखने को मिली। अब तक इस स्कूटर के लिए 200 से अधिक पूछताछ प्राप्त हो चुकी हैं। कंपनी एक स्कूटर की रिटेल डिलीवरी कर चुकी है, जबकि दो ग्राहक बुकिंग सूची में शामिल हैं, जो इस नए मॉडल के प्रति बढ़ती रुचि को दर्शाता है।
हौंडा क्राइसि को विशेष रूप से दैनिक आवागमन को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। यह स्कूटर एक बार चार्ज करने पर 80 किलोमीटर की रेंज और 50 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड प्रदान करता है।
इसमें लिथियम आयन बैटरी, एलईडी डिस्प्ले, एलईडी लाइटिंग, युसबी टाइप सी चार्जिंग और दो राइडिंग मोड जैसी आधुनिक सुविधाएँ दी गई हैं, जो इसे एक किफायती और पर्यावरण के अनुकूल विकल्प बनाती हैं।लॉन्च कार्यक्रम के दौरान ग्राहकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही और स्कूटर को उपस्थित लोगों से सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त हुई।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *