
आदित्यपुर। अखिल झारखंड दुसाध महासभा सरायकेला-खरसावां की ओर से मंगलवार को महासभा के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक सरयू पासवान के आदित्यपुर स्थित आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आदित्यपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर संजय सरदार शामिल हुए। इस अवसर पर मेयर संजय सरदार ने समाज के लोगों के साथ गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और सभी को आपसी भाईचारे व सौहार्द के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि होली प्रेम, भाईचारा और सद्भावना का प्रतीक है तथा समाज के सभी लोगों को मिलजुल कर इस पर्व का आनंद उठाना चाहिए। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय आदित्यपुर की जनता को देते हुए कहा कि यह जीत पूरे शहर की जनता की जीत है।
उन्होंने कहा कि वे मेयर के रूप में नहीं, बल्कि एक सेवक बनकर नगरवासियों की सेवा करेंगे।
समारोह के दौरान लोकगीत गायक महेश राम तथा ढोलक वादक शिव बालक पासवान ने एक से बढ़कर एक पारंपरिक होली गीत प्रस्तुत कर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। उपस्थित लोगों ने होली गीतों का आनंद लेने के साथ-साथ सामूहिक भोज में भी भाग लिया। कार्यक्रम में समाजसेवी सरयू पासवान, उमाशंकर राम, आरपी राही, रामनाथ प्रसाद, नथुनी पासवान, नवल किशोर पासवान, भोला पासवान, बैजनाथ प्रसाद पासवान, पवन पासवान, कार्यपालक अभियंता छोटेलाल पासवान, प्रणव पासवान, डॉ. कुंदन पासवान, राजू पासवान उर्फ राजीव पासवान, डॉ. अंजनी भूषण, डॉ. ललन, अधिवक्ता रविशंकर पासवान, शंभू पासवान, संजीव पासवान उर्फ छोटू पासवान, मनोज पासवान, सोनू पासवान, अनिल पासवान, विनय पासवान, संदीप कुमार, चंदन कुमार, नवल पासवान, मिंटू पासवान समेत समाज के काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
