• Thu. Feb 26th, 2026

आदित्यपुर: सुने मकान में चोरी करने घुसे तीन चोर, मकान मालिक की सूझबूझ से तीनो चोर गिरफ्तार, भेजे गए सलाखों के पीछे…

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jun 5, 2023

आदित्यपुर: सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भाटिया बस्ती पहाड़ी मंदिर के लोगों की सूझबूज से एक महिला सहित तीन चोर दबोचे गए हैं, जिनके पास से चोरी के तीन मोबाइल बरामद किए गए है, जिसे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सौंप दिया. जहां पूछताछ के बाद रविवार को पुलिस ने तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

 

बता दे गिरफ्त में आए अपराध कर्मियों का नाम गोपाल दास उर्फ चौड़ा, सुरेश कुमार उर्फ बूटी एवं परवीन खातून बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि भाटिया बस्ती पहाड़ी मंदिर के समीप रहनेवाली बसंती दास नामक महिला के घर शनिवार की रात करीब 3:30 बजे तीनों चोरी की नियत से घुसे थे. घर के आलमीरे को तोड़कर मोबाइल की चोरी कर भाग रहे थे. एन वक्त पर घर के सदस्यों की नींद टूट गई. हल्ला सुनते ही आसपास के लोगों ने तीनों को धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया.

     

                संवाददाता- बलराम पांडा


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *