• Wed. Mar 4th, 2026

आदित्यपुर : सूखे पत्ते जलाने के क्रम में झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक का भवन जला

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Feb 11, 2025

आदित्यपुर : आरआईटी थाना अंतर्गत ईच्छापुर मैदान के समीप स्थित झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के पास सूखे पत्ते जलने से बैंक के भवन में आग लग गई थीं। जिसके बाद अग्निसमन दल के मुस्तैदी के बाद ही आग पर काबू पाया गया। मिली जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार दोपहर 12:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है। झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के समीप खाली पड़े भूखंड पर सूखे पत्तों को किसी के द्वारा जलाया गया था। जिसमे पास में रखे एक मोटरसाइकिल और जिंदल कंपनी के रखे वायर आग की चपेट में आ चुकी थी। आग की लपट इतनी तेज थी कि बाउंड्री के समीप भवन में भी आग लगने लगी। वही समय पर अग्निशमन की वाहन आने के बाद ही आग पर काबू पाया गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *