• Sun. Feb 15th, 2026

आदित्यपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गलत इलाज करने का लगा आरोप, बिना डॉक्टर का की जाती है इलाज, रोगी की स्थिति बिगड़ने पर प्राइवेट अस्पताल किया जाता हैं रेफर, सरायकेला उपायुक्त के पास लगाई गुहार

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Oct 17, 2023

आदित्यपुर : आदित्यपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गलत इलाज होने के कारण स्थानीय नागरिकों का जीना दुश्वार हो चुका है. पैसे के अभाव में स्थानीय नागरिकों की लगातार जान जा रही है. अधिकारी भी है मोन.

सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर 2 रेलवे कॉलोनी हरिजन बस्ती निवासी मनोज मुखी की पत्नी साहिबा मुखी का आदित्यपुर प्राथमिक स्वास्थय केंद्र में बिना डॉक्टर के दो नर्सों ने प्रसव कर दिया. इससे नवजात की स्थिति बिगड़ गई. आनन- फानन में मनोज को स्वास्थ्य केंद्र से बच्चे के इलाज के लिए प्राईवेट अस्पताल में भेज दिया गया अब मनोज के पास बच्चे के इलाज के लिए पैसे नहीं है.

इसको लेकर मंगलवार को मनोज ने मामले की शिकायत उपायुक्त से की. मनोज ने शिकायत में बताया कि 15 अक्टूबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं होने पर नर्स ने प्रसव कर दिया अब बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर उसे प्राईवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां आयुष्मान कार्ड से उसका इलाज नहीं किया जा रहा है. मनोज ने न्याय की गुहार लगाई है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *