• Wed. Mar 25th, 2026

Adityapur : फुटबॉल मैदान में होगा रामनवमी अखाड़ों का भव्य प्रदर्शन, ट्यूबलाइट और आग वर्जित

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Mar 25, 2026
आदित्यपुर। केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति की ओर से बुधवार को आदित्यपुर फुटबॉल मैदान में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर पत्रकारों को जानकारी दी गई कि इस वर्ष रामनवमी के अवसर पर फुटबॉल मैदान में अखाड़ों का भव्य प्रदर्शन किया जाएगा।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन में कुल आठ अखाड़े भाग लेंगे, जिनमें छह लाइसेंसधारी और दो गैर-लाइसेंसधारी अखाड़े शामिल हैं।
प्रदर्शन में आदित्यपुर दुर्गा मंदिर अखाड़ा, शिव मंदिर अखाड़ा, चुना भट्टा अखाड़ा, इमली चौक अखाड़ा, आशियाना अखाड़ा, चांदनी चौक अखाड़ा, साल्डीह बस्ती अखाड़ा तथा आदित्यपुर फाटक अखाड़ा शामिल होंगे। समिति ने निर्णय लिया है कि फुटबॉल मैदान में होने वाले अखाड़ा प्रदर्शन के दौरान ट्यूबलाइट और आग के खेल पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
समिति ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त (डीसी), पुलिस अधीक्षक (एसपी) सहित एसडीपीओ, सीओ, आदित्यपुर नगर निगम के मेयर व डिप्टी मेयर तथा आदित्यपुर थाना प्रभारी समेत कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहेंगे। प्रेस वार्ता में श्री राम ठाकुर, देवांग चंद्रमुखी, भुगलू सोरेन, महेश सिंह, सुभाष मोदी, भोला मिश्रा, मनोज कुमार चौधरी, अनिल कुमार, पवन सोनकर, अनुराग समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *