• Thu. Mar 5th, 2026

गम्हरिया/आर आई टी : अवैध शराब के अड्डों पर उत्पाद विभाग ने की कार्रवाई, दारू माफिया हुए भूमिगत

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Oct 5, 2024

गम्हरिया/आर. आई टी : सरायकेला उत्पाद अधीक्षक सौरभ तिवारी के निर्देश पर शनिवार को आर.आई.टी थाना अंतर्गत भुइया जंगल एवं गम्हरिया थाना अंतर्गत मुर्गा घुटटू में शराब के अड्डों पर छापेमारी कर 450 केजी जावा महुआ को विनष्ट किया गया। साथ ही 20 लीटर महुआ शराब को जप्त कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि भुइया जंगल एवं मुर्गा घुट्टू के शराब ठिकानों में दारू माफियाओं द्वारा अवैध शराब की भट्टी संचालित किया जा रहा है तत्पश्चात उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर एक टीम गठित कर उक्त स्थल पर छापेमारी की गई। छापेमारी के क्रम में 450 केजी जावा महुआ विनस्ट करने के साथ-साथ 20 लीटर महुआ शराब जप्त किया गया हैं। वहीं संचालकों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया जा रहा है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *