
आदित्यपुर थाना अंतर्गत सालडीह बस्ती मंटू मैदान के समीप महिला शव जला हुआ बरामद किया गया हैं.
मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दी गई थी कि एक महिला का शव जला हुआ मंटू मैदान के समीप पाया गया है. तत्पश्चात स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लेने लगी,मगर किसी भी व्यक्ति को महिला के शव के बारे में कुछ भी जानकारी प्राप्त नहीं हुआ है. आसपास के स्थानीय लोगों से नाम पूछा गया तो किसी भी स्थानीय निवासी को इसकी सूचना नहीं है. महिला का शव इतनी ज्यादा जल गई है कि आसपास के स्थानीय लोग इसकी पहचान नहीं कर पा रहे हैं .सूचना मिलते हीं स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गयी हैं और शव का शिनाख्त में जुट गई हैं. महिला के शव के साथ ही एक मोबाइल बरामद किया गया हैं. जिसे जप्त कर अपने साथ जाँच के लिए ले कर चली गई हैं. फिलहाल खबर लिखे जाने तक आग किसने लगाया है किस समय लगा है और महिला कहां की रहने वाली हैं, इसकी पहचान नहीं हो पाई है.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
