
आदित्यपुर : सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया फेज 4 और फेज 6 स्थित क्रॉस लिमिटेड कंपनी में सेक्योरिटी गार्ड प्रेम सागर महतो एवं ठेका कर्मी स्वपन कुमार बेड़ा को हार्ट अटैक आने से मौत हो गई हैं. इधर, घटना के बाद शुक्रवार शाम को परिजनों ने कंपनी परिसर के बाहर मुआवजे को लेकर जमकर हंगामा शुरु कर दिया. हालांकि कंपनी प्रबंधन और परिजनों के बीच मुआवजे को लेकर वार्ता हुई पर वार्ता के दौरान सहमती नहीं बनी जिसके बाद परिजनों ने शनिवार को कंपनी के गेट पर धरना प्रदर्शन की बात कही है. मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम कंपनी के फेज 4 स्थित क्रॉस कंपनी प्लांट में काम करने के दौरान सेक्योरिटी गार्ड प्रेम सागर की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी. जिसके बाद आनन- फानन में उसे इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. वही ठीक एक दिन बाद शुक्रवार को फेज 6 स्थित क्रॉस प्लांट में ठेका कर्मी स्वपन की तबीयत बिगड़ी. टीएमएच हॉस्पिटल भी स्वपन को भी मृत घोषित कर दिया गया. मामले की जानकारी देते हुए जीएम एचआर आरके गिरि ने बताया कि दोनों की तबीयत बिगड़ने पर कंपनी प्रबंधन ने दोनों को इलाज के लिए टीएमएच पहुंचाया था पर डॉक्टर ने दोनों को हार्ट अटैक की वजह से मृत घोषित कर दिया. उन्होंने बताया कि कंपनी मुआवजा देने के लिए तैयार है पर परिजन से हुए वार्ता में सहमति नहीं बनी. जिसके बाद शनिवार को फिर परिजनों से वार्ता की जाएगी. इधर हंगामा की सूचना पर आदित्यपुर थाना प्रभारी दलबल के साथ कंपनी पहुंचे और हंगामा कर रहे परिजनों को समझा- बुझाकर मामले को शांत कराया.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
