• Mon. Feb 23rd, 2026

Adityapur वार्ड 17 में चुनाव से पहले ‘खेला’ की आहट इंद्रा बस्ती में बाहरी लोगों के जमावड़े से बढ़ी चिंता, जमशेदपुर से आए लोग कर रहे कैंप; चुनाव आयोग और फ्लाइंग स्क्वाड के लिए चुनौती

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Feb 22, 2026
 आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 स्थित इंद्रा बस्ती में चुनाव से ठीक पहले माहौल गरमाता नजर आ रहा है। स्थानीय सूत्रों और क्षेत्रीय इनपुट के मुताबिक, चुनाव को प्रभावित करने के उद्देश्य से यहां किसी “बड़े खेला” की आशंका जताई जा रही है।
चर्चा है कि पड़ोसी शहर जमशेदपुर से आए कई बाहरी लोग गुपचुप तरीके से इलाके में डेरा जमाए हुए हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बीते कुछ दिनों से इंद्रा बस्ती और आसपास के इलाकों में अनजान लोगों की आवाजाही बढ़ गई है।
बाहरी तत्वों की मौजूदगी ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों को आशंका है कि मतदान के दिन ये लोग मतदाताओं को प्रभावित करने, माहौल बिगाड़ने या अव्यवस्था फैलाने की कोशिश कर सकते हैं।
*जमशेदपुर से आए ‘खास’ लोगों की गतिविधियां संदिग्ध*
सूत्रों का दावा है कि जमशेदपुर से आए कुछ लोग वार्ड 17 के अलग-अलग हिस्सों में ठहरे हुए हैं और मतदान की तारीख नजदीक आते ही उनकी सक्रियता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर सख्त जांच की मांग की है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए चुनाव आयोग और फ्लाइंग स्क्वाड टीम (FST) के लिए यह स्थिति एक बड़ी चुनौती बनती जा रही है। क्षेत्रवासियों की मांग है कि इंद्रा बस्ती जैसे संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की जाए, नियमित गश्त बढ़ाई जाए और बाहरी लोगों के ठहराव पर कड़ी निगरानी रखी जाए, ताकि चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *