• Thu. Mar 5th, 2026

आदित्यपुर :कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता चंदन सिंह भाजपा में हुए शामिल, मोदी जी के व्यक्तित्व व कार्यशैली से हुए प्रभावित

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 21, 2024

जमशेदपुर : जमशेदपुर के कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता चंदन सिंह 22 अगस्त को भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा में शामिल होने की घोषणा की है। चंदन सिंह कांग्रेस से सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल होंगे। मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठम महामंत्री करमवीर सिंह, अमर बाउरी और पूर्व सांसद रविंद्र राय उपस्थित रहेंगे। इस संबंध में चंदन सिंह ने बताया कि वह वर्तमान में खेल विभाग कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष हैं, जबकि इससे पूर्व में इंटेक के प्रदेश सचिव, कांग्रेस प्रदेश सेवा दल के सह संयोजक, ऑल इंडिया मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष, बिहार के 11 विधानसभा के प्रभारी नियुक्त किये गये थे, जिसमें से नौ विधानसभा में उनके प्रयास से जीत दर्ज कराने में सफल हुए थे। उन्होंने कहा कि मोदीजी के व्यक्तित्व और उनके कार्यशैली के प्रभावित होकर भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *