
आदित्यपुर थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। चूना भट्ठा मुख्य सड़क स्थित संजय इलेक्ट्रॉनिक बैटरी दुकान पर दो बाइक सवार अपराधियों ने करीब 1:45 बजे ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना के समय दुकान में रवि नामक युवक बैठा हुआ था,
जिस पर अपराधियों ने निशाना साधते हुए करीब चार राउंड गोलियां चलाईं। हालांकि गनीमत रही कि इस हमले में रवि बाल-बाल बच गया। सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस ने मौके से चार खोखे बरामद किए हैं, जिनमें से एक खोखा दुकान के अंदर से मिला है। बताया जा रहा है कि घटना के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। दुकानदार संजय कुमार के अनुसार आदित्यपुर-2 निवासी ऋषि नामक युवक ने बीती रात उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी दी थी। बताया जाता है कि 19 दिसंबर को इनवर्टर बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव चल रहा था।
इसी विवाद को लेकर 9 मार्च को हरिओम नगर में ऋषि और अमन ने संजय कुमार के पुत्र पर हमला किया था, जिसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई थी। बताया जाता है कि घटना के समय दुकानदार संजय कुमार पुलिस कार्रवाई की मांग को लेकर थाने गए हुए थे। इसी दौरान पीछे से अपराधियों ने दुकान पर फायरिंग कर दी।
थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने बताया कि मामला आपसी रंजिश से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। पुलिस हमलावरों की पहचान करने में जुटी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
