• Tue. Feb 17th, 2026

आदित्यपुर में ब्राउन शुगर कांड की मुख्य अभियुक्ता गिरफ्तार

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jan 31, 2026

Adityapur आदित्यपुर थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर बरामदगी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

उक्त कांड की प्राथमिकी अभियुक्ता डॉली परवीन (43 वर्ष), पति कादिम खान, निवासी एच. रोड मुस्लिम बस्ती, आदित्यपुर को शुक्रवार 31 जनवरी 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

बताया गया कि इस मामले में पुलिस ने पूर्व में 208 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार अभियुक्तों में शहबाज खान (19 वर्ष) निवासी एच. रोड मुस्लिम बस्ती, आदित्यपुर, मो. समीर उर्फ मो. आयान (19 वर्ष) निवासी दुर्ग, छत्तीसगढ़ तथा रफीकुल इस्लाम (50 वर्ष) निवासी मुर्शीदाबाद, पश्चिम बंगाल शामिल हैं। तीनों को पहले ही न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। पुलिस द्वारा मामले की आगे की जांच की जा रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *