• Tue. Mar 3rd, 2026

आदित्यपुर : ब्राउन शुगर का कारोबार जिले वासियों के लिए बना चिंता का विषय, अफसर अली हत्याकांड का पुलिस जल्द कर सकती है खुलासा, जानिए पूरा मामला

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Mar 16, 2025

सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र ब्राउन शुगर की चपेट में आता नजर आ रहा है। ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री में पैसों की भूख इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि अपराधी एक दूसरे की जान लेने में आतुर हो चुके हैं। शुक्रवार को गम्हरिया थाना अंतर्गत सीतारामपुर डैम के समीप उदयपुर में कुछ अपराधियों ने मिलकर ड्रग पेडलर अफसर अली की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद से ही इलाके में सनसनी फैल गई हैं।

सूत्रों के अनुसार अफसर अली हत्याकांड मामले में करीम एवं छोटा राजू का नाम शामिल होने की बाते सामने आ रही हैं। करीम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वही छोटा राजू की खोजबीन जारी है। मिली जानकारी के अनुसार करीम के चाचा का नाम चौधरी है जो कि कई बार ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री के मामले में जेल जा चुका है। वही परिवार ने आरोप लगाया कि करीम होली के पर्व का फायदा उठाकर अफसर अली को घर से बुलाकर मदिरा सेवन एवं ब्राउन शुगर पीने के लिए ले गया था। जिसमें कहा गया था कि छोटा राजू बुला रहा हैं ।

क्यों दिया गया घटना को अंजाम ?

सूत्रों के अनुसार कुछ दिन पूर्व ही छोटा राजू के घर में पुलिस की रेड पड़ी थी। जहां भारी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद किया गया था। जिसके बाद से ही छोटा राजू को शक होने लगा कि उनके घर में अफसर अली एवं छोटा फ़िरोज़ के सहयोग से पुलिस ने छापामारी की।

हालांकि इस मामले में सरायकेला एसडीपीओ से कॉल करके संपर्क किया गया उन्होंने बताया कि जांच चल रही है।

 

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *