• Sun. Feb 15th, 2026

Adityapur police big success – cyber fraud :आदित्यपुर थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फर्जी दस्तावेज बनाकर भोले-भाले इंसान के साथ करते थे ठगी, तीनों व्यक्तियों को भेजा न्यायिक हिरासत में

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jun 6, 2024

आदित्यपुर : आदित्यपुर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए साइबर फ्रॉड के मामले तीन आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गिरफ्त में आए हुए व्यक्ति का नाम हिमांशु शेखर, सागर सिंह, सकेत शर्मा है तीनों व्यक्ति पश्चिम बंगाल का निवासी है. मिली जानकारी के अनुसार आदित्यपुर थाना पुलिस का गश्ती वाहन एस टाइप चौक के समीप से गुजर रही थी. इस दौरान तीन व्यक्ति संदिग्ध हालत में पुलिस की गश्ती वाहन देखकर भागने लगे. तत्पश्चात पुलिस को शक हुआ पुलिस ने तीनों व्यक्तियों का पीछा किया जहां एस टाइप चौक समीप झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के समीप तीनों चोर को धर दबोचा गया. पुलिस द्वारा उन तीनों व्यक्तियों की शर्ट और पेंट के पॉकेट की जांच की गई तो तीनों व्यक्तियों के पास से सिम कार्ड का डब्बा, बैंक का कार्ड, एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन,पैन कार्ड एवं कुछ नगद बरामद किये. तीनों व्यक्तियों से पुलिस ने शक्ति से पूछताछ की तो उन्होंने जानकारी दी की फर्जी दस्तावेज बनाकर आधार कार्ड,वोटर कार्ड, पैन कार्ड बनाकर फर्जी सिम कार्ड और गलत खाता खुलवाया जाता है जिससे लोगों के साथ ठगी की जाती है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *