• Sat. Feb 21st, 2026

बिग ब्रेकिंग : हाईवा की चपेट में आया मोटरसाइकिल चालक, दुर्घटना स्थल पर ही हुई मौत

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Dec 24, 2024

सरायकेला खरसावां जिले में हादसों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित पेबको कंपनी समीप सुबह 9.15 बजे करीब एक हाईवा से मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें मोटरसाइकिल चालक की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। मृतक का नाम गुरुचरण सिंह बताया जा रहा है जो की शास्त्री नगर का रहने वाला है। औद्योगिक क्षेत्र में स्थित हाइको कंपनी में कार्य करने जा रहे थे जहां बीच रास्ते में ही सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। दुर्घटना होने के बाद से ही सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है। घटना स्थल से हाइवा चालक फरार हो गया है। वहीं स्थानीय पुलिस के लेट पहुंचने पर परिजनों ने आक्रोश व्याप्त की है। स्थानीय नागरिक, राहगीर एवं परिजन बीच सड़क में शव को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। परिजनों ने मांग रखी है कि फरार हाईवा चालक को पुलिस जल्द से जल्द गिरफ्तार करें।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *