
आदित्यपुर/ जमशेदपुर : राज्य में बहुमत की सरकार बनी है। जिसमें आम नागरिकों को सुविधा देने से लेकर कई वादे भी किए गए हैं। मगर सरकार के कुछ सरकारी मशीनरी खुद को कानून से ऊपर मानने लगे है। यहां आज आपको एक तस्वीर दिखाते हैं जो बताता है कि राज्य का सिस्टम कितना असंवेदनशील हो चुका है। दरअसल एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिस की वर्दी पहने एक व्यक्ति बाईक सवार को लात- घूंसों से पीटता है मौके पर भीड़ तमाशा देखती है उसके बाद वर्दी पहने व्यक्ति को बोलेरो से आवाज आती है चलो उसके बाद वह व्यक्ति बोलेरो से निकल जाता है। अमूमन ऐसे बोलेरो का प्रयोग थानेदार करते हैं।
सूत्रों की माने तो उक्त बोलोरो आदित्यपुर थाना का हैं। जिसमें वर्दी वाला आदित्यपुर थाना का चालक कृष्णा महतो हैं, जो कि एक राहगीर बेहरमी से पीटता नजर आ रहा हैं। हालांकि इस वायरल वीडियो के लोकेशन की पुष्टि हम नहीं करते हैं मगर बोलती तस्वीर अपनी कहानी खुद बयां कर रही है। पुलिस अपराधियों को पकड़ते- पकड़ते इस कदर थक चुकी है कि उसे यह तक याद नहीं है कि थाने और सड़क में किस तरह का व्यवहार करना चाहिए। आखिर उस मोटरसाइकिल सवार की क्या गलती हो सकती है जरा सोचिए ? उसकी गलती की सजा जो वर्दी पहने व्यक्ति ने मुक़र्रर की क्या वो सही है ? क्या वाकई वर्दी धारी गुनाहगार है या बोलेरो के अंदर बैठा सख्श यह हम आपपर छोड़ते हैं मगर उससे ज्यादा जरूरी ये है कि इस वायरल वीडियो की जांच करेगा कौन ? यदि पुलिस का ये चेहरा है तो सूबे के मुख्यमंत्री को तैयार रहना होगा ये पब्लिक है सत्ता पर जनता ही बिठाई हैं। हालांकि इस मामले में वरीय अधिकारी से बात की गई, मगर उनके द्वारा कोई भी जवाब नहीं मिल पाया है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
