
आदित्यपुरः बुधवार की शाम आदित्यपुर थाना क्षेत्र में एक बार फिर से एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. युवक का नाम विवेक सिंह बताया जा रहा है. सूचना मिलते ही आदित्यपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है.
मिली जानकारी के अनुसार युवक कल्पनापूरी पहाड़ी के समीप मैदान में बैठा हुआ था. इसी दौरान तीन चार की संख्या में अपराधियों ने उसे दौड़ाया और तीन गोलियां मार दी. जिससे युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. मृतक मां-बाप का इकलौता बेटा था.
वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. उधर घटना के बाद कॉलोनी वासियों में आक्रोश व्याप्त है. कॉलोनीवासी एसपी के आने तक शव नहीं उठाने देने पर अड़े हैं. बता दें कि बीते 15 दिनों के भीतर आदित्यपुर थाना क्षेत्र में अपराधी तांडव मचा रहे हैं. इस दौरान अपराधी दो- दो हत्या कर चुके हैं, जबकि दो बार गोली चालन की घटना को अंजाम दे चुके हैं. जिससे पुलिस की कार्यशैली कटघरे में है.
इस संदर्भ में स्थानीय भाजपा नेता रंजीत शांडिल्य ने जानकारी दी की अक्सर ब्राउन के मामले में क्षेत्र में घटना घटित हो रही है जो कि सरासर निंदनीय अपराध है. अपराधी को पकड़ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. कुछ दिन पूर्वी ही आदित्यपुर थाना में टीओपी बनाने के लिए आग्रह किया गया था. मगर एसपी मनीष टोपों द्वारा संज्ञान नहीं लिया गया.
There is no ads to display, Please add some

Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
