
आदित्यपुर : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत बिजली ऑफिस के समीप एक दुकानदार के साथ मारपीट की घटना घटित हुई हैं. जिसमें दो व्यक्तियों को गंभीर चोटे भी आई हैं. मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मण कुमार नामक शख्स का एक बर्तन की दुकान बिजली ऑफिस के समीप है. जहां हर दिन की तरह अपनी दुकानदारी कर रहे थे मगर अचानक रात 8 बजे करीब हैदर नामक शख्स उस दुकान में नशे की हालत में पहुंचते है और दुकान के ग्राहक के साथ बदतमीजी के साथ -साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगते हैं. जिसके बाद दुकानदार द्वारा बीच बचाव और आपत्ति जताई जाती है. मगर हैदर को दुकानदार की आपत्ति चुभने लगती है और दुकानदार से ही हाथापाई करने लगते हैं. मामला ज्यादा बढ़ जाने से दुकानदार का भाई पंकज कुमार भी बीच बचाव करने पहुंचते हैं . जहां हैदर एवं उसके बेटों द्वारा हाथ में फाइबर पहनकर दुकानदार के भाई को ही बुरी तरह पीट कर लहू लोहान कर देते हैं. जिसमें सर पर कई जगह चोटे भी आई है.
वही दुकानदार के साथ हाथापाई में हैदर को भी चोटे आई है. जहां पुलिस द्वारा दोनों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया है. आसपास के दुकानदारों ने जानकारी दी की हैदर अक्सर दारू के नशे में दुकानदारों से विवाद करते रहते हैं. फिलहाल पुलिस द्वारा सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
