• Sun. Mar 1st, 2026

Adityapur : बसंत पंचमी पर कल्पनापूरी में होगा माता सरस्वती का भव्य भाव जागरण

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jan 22, 2026

आदित्यपुर। श्री श्री सरस्वती पूजा समिति, कल्पनापूरी युवा विकास समिति की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बसंत पंचमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को माता सरस्वती का भव्य भाव जागरण आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर शहर के प्रसिद्ध टी-सीरीज भजन गायक कृष्णमूर्ति जी अपनी सुमधुर भक्ति प्रस्तुति देंगे।

वहीं उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से पधारी सनातनी भजन गायिका पगली पायल बनारसी भी भक्तिमय भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगी। कार्यक्रम की जानकारी समिति सदस्य कृष्ण मुरारी झा ने दी।

उन्होंने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्य प्रवीण सिंह, राकेश कुमार झा, सुशील सिंह, गगन कुमार, अविनाश सिंह, बजरंगी झा, साकेत कुमार सहित समस्त कल्पनापूरी वासी सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं। समिति द्वारा शनिवार को श्रद्धालुओं के बीच भोग वितरण भी किया जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *