• Tue. Mar 17th, 2026

Adityapur : दिंदली बाजार में जलजमाव से दुकानदार परेशान, दुकानों में घुस रहा बारिश का पानी

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Mar 17, 2026
Adityapur :  आदित्यपुर के दिंदली बाजार में बारिश के बाद जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है,
जिससे दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को हुई बारिश के कारण बाजार का मुख्य मार्ग तालाब में तब्दील हो गया है और पानी दुकानों तक पहुंचने लगा है। बताया जाता है कि इमली चौक से होकर ही रोजाना हजारों लोग दिंदली बाजार में खरीदारी के लिए आते हैं,
लेकिन पानी भर जाने से इस रास्ते पर आवागमन लगभग ठप हो गया है। ग्राहक बाजार तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे दुकानदारों की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है। दुकानदारों के अनुसार करीब एक माह पहले इमली चौक से सत्यों पान दुकान तक पीवीसी ब्लॉक लगाने का कार्य शुरू किया गया था, लेकिन आधे रास्ते तक काम करने के बाद आगे का हिस्सा खोदकर छोड़ दिया गया।
इससे सड़क ऊंची-नीची हो गई है और बारिश का पानी निकलने के बजाय एक जगह जमा होकर तालाब का रूप ले रहा है। अब सबसे बड़ी समस्या दुकानदारों के लिए यह उत्पन्न हो रही है की जमा पानी को किस तरह से निकला जाए।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *