• Wed. Mar 4th, 2026

आदित्यपुर : अतिक्रमण कर बसे दुकानदारों को नगर निगम ने हटवाया, थाना रोड जाम होने की मिल रही थी शिकायत, चिन्हित स्थल पर लगेगी दुकान

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Dec 5, 2024

सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत थाना रोड से गुरुवार को निगम प्रशासन ने अतिक्रमण हटाया। हालांकि इस दौरान दुकानदारों में बाजार मास्टर के खिलाफ नाराजगी देखने को मिली। वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं के आग्रह पर दो दिनों के लिए अतिक्रमण अभियान को रोक दिया गया है।

उप नगर आयुक्त पारुल सिंह के निर्देश पर दिन्दली बाजार के अंदर स्थल चिन्हित कर वहां दुकान लगाने का निर्देश दिया गया है। पारुल सिंह ने बताया कि लगातार थाना रोड में हो रहे जाम को लेकर शिकायतें मिल रही थी कई बार इन्हें नोटिस किए जाने के बाद भी इनके द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा था जिससे मजबूर होकर आज यह कदम उठाना पड़ा है। उन्होंने सभी दुकानदारों से अपील करते हुए कहा है कि अविलंब अपने- अपने दुकान को हटा लें अन्यथा 2 दिन बाद फिर से कार्रवाई की जाएगी। इधर अभियान की सूचना मिलते ही झारखंड मुक्ति मोर्चा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष डब्बा सोरेन मौके पर पहुंचे और पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों से वार्ता कर दो दिनों की मोहलत मांगी। वहीं दुकानदारों का कहना है कि नगर निगम उन्हें उचित जगह दे वे स्वतः ही अपने दुकान हटा लेंगे मगर अभी तक दुकानदारों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई हैं।

इधर टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग पर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण किया जा रहा हैं। जिससे सड़क दुर्घटनाओं के साथ हर वक्त जाम की स्थिति बनी रहती है। फिलहाल अब देखना यह दिलचस्प होगा कि दो दिन बाद नगर निगम की कार्रवाई आगे चलेगी की या ठंडा अवस्था में पर जाएगी। इस अभियान में उपनगर आयुक्त पारुल सिंह, आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह, यातायात थाना प्रभारी राजेश कुमार, नगर प्रबंधक रवि भारती एवं नगर की टीम मौजूद रही।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *