• Mon. Mar 16th, 2026

Adityapur : एक वोट से जीते अंकुर सिंह, बने आदित्यपुर नगर निगम के उप महापौर

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Mar 16, 2026
सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम में उप महापौर पद के लिए हुए चुनाव में अंकुर सिंह ने जीत दर्ज की।
नगर निगम सभागार में आयोजित मतदान में कुल 35 पार्षदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें अंकुर सिंह और अर्चना सिंह के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
मतगणना के बाद अंकुर सिंह को 18 वोट मिले, जबकि अर्चना सिंह को 17 वोट प्राप्त हुए। इस तरह अंकुर सिंह ने मात्र एक वोट से जीत हासिल कर आदित्यपुर नगर निगम के नए उप महापौर बने। चुनाव परिणाम घोषित होते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं नवनिर्वाचित उप महापौर अंकुर सिंह ने सभी पार्षदों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी को साथ लेकर शहर के विकास के लिए काम करेंगे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *