• Thu. Mar 5th, 2026

आदित्यपुर : अज्ञात अपराधियों ने सुभाष प्रमाणिक पर चलाई गोली, पुलिस तफ्तीश में जुटी

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 27, 2024

आदित्यपुर : आदित्यपुर थाना अंतर्गत साल्डीह बस्ती में गोली चालन की घटना घटने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मंगलवार को अज्ञात अपराधियों ने सुभाष प्रमाणिक को गोली मारकर घायल कर दिया हैं। गोली लगने से सुभाष प्रमाणिक की स्थिति नाजुक बताई जा रही है जिसे टीएमएच हॉस्पिटल से कोलकाता रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह सुभाष अपने घर के आसपास ही टहल रहा था इसी दौरान कुछ अपराधी पैदल वहां पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। दो गोली सुभाष के शरीर में लगी। घटनास्थल से चार खोखा बरामद किया गया है। सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है बताया जा रहा है कि सुभाष प्रमाणिक कृष्णा गोप हत्याकांड का गवाह है।

फिलहाल सुभाष प्रामाणिक सतबोहनी ट्रिपल मर्डर और बाबू गोप हत्याकांड का नामजद आरोपी है साथ ही संतोष थापा का सक्रिय गिरोह का सदस्य भी है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *