• Thu. Mar 12th, 2026

Adityapur : केन्द्रीय रामनवमी अखाड़ा कमिटी की बैठक,रामनवमी महोत्सव की तैयारी पर हुई चर्चा

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Mar 12, 2026
आदित्यपुर। केन्द्रीय रामनवमी अखाड़ा कमिटी की बैठक गुरुवार संध्या एस टाईप कॉलोनी स्थित श्रीश्री हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कमिटी के केन्द्रीय अध्यक्ष देवांग चन्द्र मुखी ने की।
बैठक में आगामी रामनवमी महोत्सव की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान बताया गया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रामनवमी अखाड़ा के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार वितरण समारोह आदित्यपुर फुटबॉल मैदान में आयोजित किया जाएगा।
साथ ही निर्णय लिया गया कि आदित्यपुर में झंडा जुलूस के विसर्जन के दिन ही फुटबॉल मैदान में विभिन्न अखाड़ा समितियों द्वारा पारंपरिक खेल एवं शस्त्र कौशल का प्रदर्शन किया जाएगा।
बैठक में श्रीराम ठाकुर, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ. जे.एन. दास, अजय महतो भंडारी, कोकिल मंडल, बीरेंद्र यादव, बादल महतो, कमल महतो, पवन सोनकर, विकास रजक, प्रकाश मेहता, सन्नी सिंह और मनोज कुमार सहित कई सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में भगलू सोरेन ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *