• Mon. Apr 6th, 2026

आदित्यपुर में बढ़ी चोरी की घटनाएं, बंद घर बन रहे निशाना

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Apr 6, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। आदित्यपुर क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाओं में लगातार वृद्धि देखी जा रही है, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।
ताजा मामला वार्ड नंबर 17 स्थित हाउसिंग फ्लैट 6LF का है, जहां फ्लैट नंबर 9 में चोरों ने घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मिली जानकारी के अनुसार, मकान मालिक अतनु चक्रवर्ती अपने परिवार के साथ उपनयन संस्कार में शामिल होने के लिए कोलकाता गए हुए थे।
इसी दौरान चोरों ने बंद पड़े घर को निशाना बनाते हुए घर में घुसकर चोरी कर ली। स्थानीय लोगों का कहना है कि चोर खास तौर पर बंद घरों को ही निशाना बना रहे हैं। कुछ दिन पहले वार्ड नंबर 18 में भी इसी तरह की घटनाएं सामने आई थीं। लगातार हो रही चोरियों के बावजूद पुलिस अब तक किसी भी आरोपी को पकड़ने में सफल नहीं हो सकी है। लोगों के बीच यह भी सवाल उठ रहा है कि आखिर चोरों को कैसे पता चल जाता है कि किस घर के लोग बाहर गए हुए हैं। इस तरह की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं और पुलिस की कार्यशैली पर भी लोगों का भरोसा कमजोर पड़ता नजर आ रहा है। चोरी की घटना की सूचना वार्ड पार्षद नीतू शर्मा को दी गई। पार्षद ने तत्काल इसकी जानकारी आदित्यपुर थाना पुलिस को दी। हालांकि, मकान मालिक के बाहर होने के कारण घर से कितनी संपत्ति की चोरी हुई है, इसका सही आकलन उनके लौटने के बाद ही हो सकेगा।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *