
आदित्यपुर: आदित्यपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर संजय सरदार और डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने गुरुवार को चैत्र नवरात्र के पहले दिन विधिवत पूजा-अर्चना के बाद आधिकारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण किया।
निर्वाचन के बाद यह पहला अवसर था जब दोनों जनप्रतिनिधि एक साथ निगम कार्यालय पहुंचे और धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ अपने कार्यकाल की शुरुआत की।
पदभार ग्रहण करने से पूर्व मेयर संजय सरदार ने अपनी पत्नी, माता और बच्चों के साथ भगवान गणेश की पूजा कर नगर की सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने मां दुर्गा की आराधना कर बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और उसके बाद अपनी कुर्सी संभाली। इस मौके पर नगर आयुक्त रवि प्रकाश तथा निगम के अधिकारियों ने मेयर और डिप्टी मेयर का स्वागत किया।
इसके बाद नगर निगम के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित कार्यक्रम में 35 वार्डों के पार्षद मौजूद रहे। निगम अधिकारियों द्वारा सभी पार्षदों का गुलदस्ता और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। कार्यभार संभालने के बाद मेयर संजय सरदार ने कहा कि यह कुर्सी उनकी नहीं बल्कि आदित्यपुर की जनता की है और सभी पार्षदों के साथ मिलकर नगर निगम को बेहतर बनाने के लिए कार्य किया जाएगा। वहीं डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने भी आपसी तालमेल के साथ बिना भेदभाव के विकास कार्य करने की बात कही। इस दौरान समर्थकों और स्थानीय नागरिकों की भीड़ निगम कार्यालय में लगी रही, जो अपने जनप्रतिनिधियों को बधाई देने पहुंचे थे। इस अवसर पर नगर निगम के अधिकारी एवं वार्ड और कई लोग मौजूद थे.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
