
आदित्यपुर। आदित्यपुर स्थित इंडो डेनिश टूल रूम में सोमवार को उस समय हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई,
जब सैकड़ों छात्रों ने प्लेसमेंट इंचार्ज सुमित कोली के ट्रांसफर के विरोध में प्रदर्शन शुरू कर दिया। नाराज छात्रों ने संस्थान के मुख्य गेट को जाम कर दिया और शिक्षकों व कर्मचारियों के प्रवेश पर रोक लगा दी। छात्रों का आरोप है कि सुमित कोली अपने कार्य में दक्ष और छात्रों के हित में कार्य करने वाले अधिकारी थे, ऐसे में उनका अचानक तबादला किया जाना समझ से परे है।
छात्रों ने मांग की कि ट्रांसफर आदेश को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। इधर स्थिति को शांत कराने के लिए स्वयं सुमित कोली छात्रों के बीच पहुंचे और हाथ जोड़कर आंदोलन समाप्त करने की अपील की, लेकिन छात्र अपनी मांगों पर अडिग रहे और विरोध जारी रखा। वहीं संस्थान प्रबंधन ने इस पूरे मामले पर कैमरे के सामने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, ट्रांसफर का निर्णय शीर्ष स्तर से लिया गया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। उधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है और हालात पर नजर बनाए हुए है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
