• Sun. Mar 1st, 2026

आदित्यपुर इमली चौक में बैठक, रविंद्र वास्के को मेयर प्रत्याशी बनाने का निर्णय

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jan 25, 2026

आदित्यपुर। आदित्यपुर इमली चौक स्थित नायके बाबा डीकू राम मांझी एवं सालड़ीह बस्ती माझी बाबा मिर्जा सोरेन के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि युवा नेता रविंद्र वास्के को मेयर प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतारा जाएगा। इसका समर्थन जनाधिकार बचाव संघर्ष मोर्चा करेगी. बैठक में बड़ी संख्या में युवाओं की उपस्थिति रही। युवाओं ने एक स्वर में रविंद्र वास्के का समर्थन करते हुए उन्हें विजयी बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मेयर प्रत्याशी रविंद्र वास्के ने कहा कि युवाओं ने जो भरोसा उन पर जताया है,

उसके लिए वे आभारी हैं। उन्होंने कहा कि वे मेयर पद का चुनाव लड़ेंगे और यदि जनता उन्हें विजयी बनाती है तो वे हमेशा लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने बताया कि नगर निगम के कई वार्डों में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है,

जिन्हें दूर करने के लिए वे पूरी ईमानदारी से प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वे पहले से ही जनता की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष कर रहे हैं और आगे भी नायक के खिलाफ जनता की आवाज बनकर लड़ते रहेंगे।

बैठक में उपस्थित प्रमुख युवाओं में अंकित तिवारी, कार्तिक कुमार, राजू माडी, सिद्धार्थ, आकाश हसदा, मिर्जा सोरेन, सतीश, विक्की समद, सुनील समद, गणेश मुर्मू, विनोद गगराई, तपन सोरेन, देवेंद्र लोहार, भीम गोराई, बाबू राय, अर्जुन कुमार, बबलू महतो, वेदनाथ यादव, महेश प्रधान, रोहित, राकेश, राजू, विनोद गोराई सहित कई अन्य युवा शामिल थे


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *