• Wed. Mar 4th, 2026

आदित्यपुर : नहीं थम रहा चोरी का सिलसिला, थाना से महज 50 मीटर दूरी में ही चोरों ने चोरी की घटना को दिया अंजाम

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Feb 17, 2025

आदित्यपुर : सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही के दिनों में 2 से 3 सोसाइटी में फ्लैटों में चोरी का उद्वेदन नहीं होने से नगर वाशियों में थाना के प्रति असंतोष दिखने लगा हैं। बीती रात थाना से महज 50 मीटर दूरी में चोरों ने कृष्णा थापा की दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार कृष्णा थापा का एक जनरल स्टोर का दुकान हैं जिसमें दुकान में रखें 14 हजार के लगभग केस और कुछ सामानों को चोरों ने चोरी कर ली हैं। दुकान के मालिक ने बताया कि रात्रि 9:00 बजे करीब दुकान बंद करके घर चला गया था। सुबह दुकान खोलने पहुंचा तो दुकान का ताला टूटा हुआ था। दुकान के अंदर रखे केस काउंटर को देखने गया तो सारे पैसे चोरों द्वारा चोरी कर ली गई थी। फिलहाल थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *