
धनबाद महापौर प्रत्याशी श्री रवि चौधरी ने अपने जनसंपर्क अभियान के तहत शहर में व्यापक संपर्क कार्यक्रम चलाया। इस क्रम में उन्होंने धनबाद कोर्ट परिसर पहुंचकर बार काउंसिल, सिविल कोर्ट एवं एसडीओ कोर्ट के अधिवक्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने वकीलों से संवाद करते हुए शहर के विकास, पारदर्शी प्रशासन और स्वच्छ छवि वाले नेतृत्व की आवश्यकता पर जोर दिया तथा एक शिक्षित एवं बेदाग प्रत्याशी को मेयर चुनने की अपील की।
दोपहर के समय उन्होंने वार्ड संख्या 29, 30 एवं 31 में बूथ कमेटी सदस्यों के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति और जनसमस्याओं पर चर्चा की। कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर मजबूती से काम करने का आह्वान किया गया।


शाम को श्री चौधरी ने भूमिहार समाज के विशिष्ट जनों से भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं समर्थन प्राप्त किया। उन्होंने समाज के लोगों से नगर विकास के लिए अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।
इस अवसर पर सत्येन्द्र कुमार, प्रमोद कुमार, राम प्रवेश शर्मा, मनीष कुमार, बिनोद सिंह चौधरी, कमलेश कुमार सिंह, प्रदीप अग्रवाल, राकेश चंचल, मो० बारिक, अनेस यादव, सुकेश मालाकार, विपिन लाला, अमित कुमार ओझा सहित कई समर्थक उपस्थित रहे।

There is no ads to display, Please add some

संजय चौहान पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है तथा पटना से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। वीडियो एडिटिंग के क्षेत्र में उनकी विशेष दक्षता रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार बेस्ट अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने स्ट्रीटबज़ न्यूज़ और इंडिया न्यूज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करने का अनुभव प्राप्त किया है।


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
