• Sun. Mar 8th, 2026

बीच सड़क में बिछी बिजली की तार में दो मोटरसाइकिल के फंसने से आपस में टक्कर।  

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Dec 21, 2024

 

 

 

बड़कागांव: बड़कागांव बादम पथ के ढेंगा पिपल पेड़ के पास कदमाडीह गांव के एक किसान के द्वारा खेत में मशीन से सिंचाई करने के बाद रास्ते से बिजली की तार को हटाया जा रहा था । इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार तार में फंसने के कारण विपरीत दिशा से आ रहे दूसरे मोटरसाइकिल सवार से टकरा गया। जिसके कारण एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सहयोग से घायल महटिकरा निवासी पारा शिक्षक 52 वर्षीय तिलानाथ महतो पिता अर्जुन महतो को बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार कर रांची रेफर किया गया। माथे में गंभीर चोट लगने के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई है रांची मेदांता हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। वहीं बड़कागांव निवासी 20 वर्षीय अंकित कुमार पिता केदार कुमार साव को चोट लगी है। जिसे इलाज कर घर भेजा गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *