• Thu. Apr 2nd, 2026

मोटरसाइकिल से कोयला ले जा रहा मजदूर की सड़क दुर्घटना मे मौत 

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Nov 15, 2024

 

बड़कागांव : बड़कागांव हजारीबाग मुख्य सड़क बरवाडीह 13 माइल के पास सड़क दुर्घटना में कोयला मजदूर मोटरसाइकिल चालक की घटनास्थल पर मौत हो गई।घटना की खबर परिवार जनों एवं ग्रामीणों को मिलते ही लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए और मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। घटना को लेकर ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि मृतक तौफीक अंसारी पिता इसाक मिंया उम्र 30 वर्ष रुद्दी निवासी मोटर साइकिल से कोयला लेकर ग्राम रुद्दी से 15 नवंबर की अहले सुबह 4:30 बजे हजारीबाग की ओर बेचने के लिए जा रहे थे।

crescent ad

लगभग 5:00 बजे बड़कागांव हजारीबाग 13 माइल पास एक हाईवा वाहन के चपेट में आ जाने से तौफीक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जिसमें मोटरसाइकिल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

मृतक तौफीक अंसारी का पत्नी , एक बेटा एवं दो बेटी है।मौत की खबर परिजनों एवं ग्रामीणों को मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर बड़कागांव हजारीबाग मुख्य सड़क को जाम कर दिया गया। और मुआवजा व नौकरी की मांग की जाने लगी।परिवारजनों एवं रिश्तेदारों का रो रो कर कर बुरा हाल था।इस दरमियान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ो ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। और फिर कंपनी के अधिकारी जनप्रतिनिधि एवं मृतक के परिवार जनों के समक्ष वार्ता हुई।जिसमें मृतक के परिजन को एक नौकरी एवं 5 लाख मुआवजा को लेकर समझौता हुआ।और तत्पश्चात सड़क जाम हटा लिया गया।वहीं बड़कागांव पुलिस प्रशासन के द्वारा लाश को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया गया।

मौके पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक निर्मला देवी , थाना प्रभारी कुंदन कांत विमल, एस आई आशीष भगत बडकागांव मध्य जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी , समीम मियां, संदीप कुशवाहा, मुखिया वासुदेव यादव , सोनू इराकी ,तकरीमुल्लाह खान , इलियास अंसारी , पंचायत समिति सदस्य फयूम अंसारी , सुरेश चौधरी , विशेश्वर नाथ चौबे ,पंकज कुमार, प्रभु राम , रवि राम , व पुलिस सशस्त्र बल सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
crescent ad
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *