• Wed. Mar 4th, 2026

नवीनगर–अम्बा मुख्य पथ पर यात्रियों से भरी बस पलटी, दर्जनों यात्री घायल

admin's avatar

Byadmin

Dec 19, 2025

 

नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर प्रखंड के नवीनगर–अम्बा मुख्य पथ पर सिमरा गांव के समीप गुरूवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी महाकाल ट्रैवल्स की बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई, जिससे बस में सवार दर्जनों यात्री घायल हो गए।

हादसे में कई यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस का रजिस्ट्रेशन नंबर BR 24 PA 2892 है, जो नवीनगर से यात्रियों को लेकर औरंगाबाद जा रही थी। सिमरा गांव के पास अचानक बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनाई देने लगी।

स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बस से बाहर निकाला और घटना की सूचना प्रशासन को दी। घटना की जानकारी मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण सिंह,टंडवा थानाध्यक्ष अजय बहादुर सिंह, नवीनगर थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए नवीनगर रेफरल अस्पताल भेजा गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों में मैगरा गांव निवासी गीता देवी (पति–संतोष सिंह), नवीनगर निवासी विकास कुमार (पिता–बसंत तिवारी), रामबड़ी गांव निवासी शांति कुमारी (पति–ईश्वरी पासवान) तथा बडेम गांव निवासी संगीता देवी (पति–ललन पासवान) शामिल हैं। सभी को नवीनगर रेफरल अस्पताल में

प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। अन्य घायल यात्रियों का इलाज स्थानीय स्तर पर निजी व सरकारी अस्पतालों में कराया जा रहा है। हादसे के बाद बस का चालक और सहचालक मौके से फरार बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों घटना के तुरंत बाद बस छोड़कर भाग निकले। फिलहाल उनके बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है।

इस संबंध में नवीनगर थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। चालक और सहचालक की तलाश की जा रही है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।घटना के बाद कुछ समय के लिए नवीनगर–अम्बा मुख्य पथ पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में पुलिस की मदद से सामान्य कराया गया। हादसे ने एक बार फिर से सड़क सुरक्षा और यात्री बसों की लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *