• Thu. Feb 26th, 2026

लोयाबाद के सेंद्रा सड़क हादसे में बीसीसीएल कर्मी की मौत

admin's avatar

Byadmin

Aug 19, 2025

 

धनबाद : लोयाबाद थाना क्षेत्र के सेंद्रा पांच नंबर के पास सोमवार को सड़क हादसे में वहीं के 50 वर्षीय निवासी सह बीसीसीएल कर्मी राजेश पासवान की मौत हो गई। घटना के बाद मातम पसर गया है।समाचार लिखे जाने तक शव पोस्टमार्टम हो कर नहीं पहुंचा है। दिन के 11 बजे सेंद्रा रेलवे ओवरब्रीज के पास रास्ता पार करते समय वह अज्ञात वाहन की चपेट में आ कर गंभीर रूप से घायल हो गया था।

 

स्थानीय लोगों इलाज के लिए तत्काल उसे लोयाबाद क्षेत्रीय अस्पताल ले गया। चिकित्सक ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए केंद्रीय अस्पताल धनबाद रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।मृतक कर्मी सिजुआ क्षेत्रीय कार्यालय में कार्यरत था।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *