• Tue. Feb 17th, 2026

बलियापुर: करमाटांड़ में सड़क दुघर्टना में बीसीसीएल कर्मी व पोता की मौत

admin's avatar

Byadmin

Jul 15, 2025

 

बलियापुर भिखराजपुर भुईफोड़ हीरक रोड स्थित करमाटांड़ रेलवे ओवरब्रिज के पास सोमवार की रात हुई सड़क हादसे में उमेश भुईयां, 55 वर्ष नामक बीसीसीएल कर्मी व उसके पोता आर्यन भुईयां, 7 वर्ष की मौत हो गई। घटना में बाइक सवार पुत्र आनंद भुईयां घायल हो गया।

मृतक व घायल बाइक से करमाटांड़ की ओर से करमाटांड़ टाउनशिप की ओर आ रहे थे। इसी दौरान करमाटांड़ ओवरब्रिज के पास किसी भारी वाहन की चपेट में आने से हादसा हुआ। खबर पाकर भाकपा माले के चंदन भूमिहार, राजा रवानी, जेएमएम के राजेंद्र किस्कू, परिजन सहित आसपास के लोग पहुंचे। सूचना पाकर पुलिस पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों के प्रयास से बेहोशी की हालत में घायल पोता व पुत्र इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने पोता को मृत घोषित कर दिया।

बीसीसीएल कर्मी की मोत घटनास्थल पर ही हो चुकी थी। घटना के खिलाफ परिजनों व ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को ले रोड जाम कर दिया। घटना रात साढ़े सात बजे की है। करमाटांड़ टाउनशिप निवासी मृतक बीसीसीएल के बास्ताकोला क्षेत्र में कार्यरत था।

मृतक की पत्नी की मौत पहले ही हो चुकी है। घटना को ले परिवार में मातम है। परिजनों का रो-रो कर बूरा हाल है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *