• Sat. Mar 14th, 2026

हाईवा ट्रक व कार की हुई जोरदार टक्कर में कार चालक हुआ घायल

admin's avatar

Byadmin

Jun 10, 2025

 

पुटकी।पुटकी थाना क्षेत्र अंतर्गत करकेंद स्थित नेहरू पार्क के समीप धनबाद बोकारो मुख्य मार्ग एन एच 32 पर हाईवा ट्रक संख्या JH 10CY 2522 एवं कार संख्या JH12E 7524 की साइड से हुई जोरदार टक्कर में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई एवं कार चालक घायल हो गया। घटना के सबंध में बताया जाता है

कि कार और हाईवा ट्रक दोनों ही पुटकी की ओर से करकेंद की ओर जा रही थी कार आगे थी जबकि हाईवा ट्रक कार के पीछे थी अचानक अनियंत्रित होने के कारण हाईवा ट्रक के बंफर से कार चालक के गेट में टक्कर लग गई जिससे कर हाईवा ट्रक के दाहिने ओर जा घूंसा और कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई एवं चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना पाकर पुटकी थाना प्रभारी सह निरीक्षक वकार हुसैन सदलबल मौके पर पहुंच दोनों वाहनों को जप्त कर थाना ले गए।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *