
बिरेंद्र गिरी, पत्रकार

गिरिडीह । बेंगाबाद थाना क्षेत्र के डोमापहाड़ी गाँव समीप एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसें में तेज रफ्तार में जा रहे एक स्विफ्ट डिजायर कार ने सामने से आ रहे एक ट्रक में जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतना जबरजश्त था स्विफ्ट कार के बैटरी में आग लग गई और धुंवा निकलने लगा। उसमें सवार लोग बुरी तरह से वाहन में फंस गये। मानवता का परिचय देते हुए स्थानीय ग्रामीण किराना दुकान संचालक रामदेव वर्मा ने उन सभी वाहन में फँसे लोगों को रॉड व कुल्हाड़ी के सहयोग के कांच को तोड़कर गाड़ी से बाहर निकाला और एंबुलेंस के माध्यम से गिरिडीह अस्पताल ले जाया गया वहाँ के डॉक्टरों ने बेहतर ईलाज के लिये धनबाद भेज दिया। इन्होंने ने बताया एक दंपती बिहार के गया से देवघर पुजा करने जा रहे थे इसी दौरान NH 114 गिरिडीह- देवघर मुख्य मार्ग के डोमापहाड़ी गाँव समीप तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने सामने से आ रहे ट्रक के सामने से टक्कर मार दिया। उसमें सवार लोग बुरी तरह से घायल हो गया। वहीं ट्रक चालक मौके से गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। घायलों की पहचान बिहार के गया निवासी कन्हैया लाल, उनकी पत्नी सिमरन लोही व उनकी एक बच्ची और चालक अरमान के रूप में हुई है। मौके पर पहुँची बेंगाबाद पुलिस क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जा में ले जांच पड़ताल में जुट गई है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
