
नवादा: बिहार के नवादा से बड़ी खबर है. बाइक सवार तीन युवकों को अज्ञान वाहन ने रौंद दिया. इस घटना में दो युवक की मौत हो गयी जबकि की हालत गंभीर बनी हुई है. जख्मी युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने दोनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

नवादा में दो युवक की मौत:

घटना नवादा नगर थाना क्षेत्र के सोभिया मंदिर के निकट की घटना है. रविवार की देर रात घटना हुई सूचना मिलने पर नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार और 112 आपातकालीन सेवा पुलिस के द्वारा तुरंत जख्मी को सरकारी अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया. दोनों मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के गोपाल नगर मोहल्ले के रहने वाले स्वर्गीय देवनंदन सिंह के पुत्र 25 वर्षीय सौरभ कुमार और सुबह लाल का पुत्र 25 वर्षीय आकाश कुमार के रूप में की गयी है.

छानबीन में जुटी पुलिस:
जख्मी की पहचान मनीष कुमार के रूप में की गई है. नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना की सूचना मिली थी. तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने तीन लोगों को रौंदकर निकल गया है. दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. अज्ञात वाहन का पता किया जा रहा है.
परिजनों में कोहराम:
परिजन शंकर सिंह ने बताया कि ये लोग धान देखने के लिए गए थे. ऊधर से आने के दौरान हादसा हुआ. हादसा के बाद जानकारी मिली. घटना से घर का माहौल गमगीन हो गया है. हिम्मत नहीं हो रहा कि अब क्या करें. परिवार वालों को संभालने की कोशिश कर रहे हैं. कहा कि किस वाहन से टक्कर हुई है इसकी जानकारी नहीं मिल पा रही है।
There is no ads to display, Please add some

Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
