• Sun. Feb 15th, 2026

हाईवा ने दो वाहन को मारी टक्कर टेंपो के परखच्चे उड़े, बोलोरो क्षतिग्रस्त ,मामला थाना पहुंचा।

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Dec 30, 2024

 

 

 

बड़कागांव:सोमवार की अहले सुबह 4 बजे पतरातू से टंडवा आम्रपाली जा रही एक हाईवा ( जेएच13एफ 5406)ने बड़कागांव सूर्य मंदिर के आगे दोहरवा के पास रोड किनारे घर के पास खड़ा टेंपो और बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दिया जिसके कारण टेंपो ( जेएच 02बीक्यू-2180) के परखच्चे उड़ गए वहीं बोलेरो (जेएच02बीएम-3372 )पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। इसके अलावा पेड़ और वाहन शेड भी पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना को लेकर सुबह 4:00 बजे से लेकर 11:00 तक तकरीबन 7 घंटा सड़क जाम रहा जिसमें कोयला का उठाव करने आम्रपाली जा रहे सैकड़ो हाईवा खड़े नजर आए। जाम की स्थिति को देखते हुए एसडीपीओ पवन कुमार पूर्व विधायक लोकनाथ महतो घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति से अवगत हुए। इस दौरान एसडीपीओ पवन कुमार ने उपस्थित ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि सड़क जाम करना गैरकानूनी है ,आप थाने में आवेदन दीजिए निश्चित तौर पर कार्रवाई होगी। आश्वासन के पश्चात लोगों ने सड़क जाम को हटाया। वही कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर हाईवा को जप्त कर थाना ले लाई व ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। मामले को लेकर टेंपो के मालिक संदीप कुमार ने बड़कागांव थाने में हाईवा मालिक एवं ड्राइवर के खिलाफ आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। हाईवा ड्राइवर मुकेश कुमार ने बताया कि हाईवा कसियाडीह गांव निवासी मनोज महतो का है।वहीं ग्रामीणों ने कहा कि ड्राइवर का डुप्लीकेट लाइसेंस है। घटना को लेकर ड्राइवर से पूछे जाने पर उसने कहा कि कोयला उठाव के लिए पतरातू से टंडवा आम्रपाली जा रहे थे। नींद आ जाने के कारण घटना हुई है। किसी व्यक्ति ने मेरे साथ मारपीट नहीं किया है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *