
आदित्यपुर।एससी-एसटी-ओबीसी समिति द्वारा रविवार को आदित्यपुर के मिरूडीह क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का नेतृत्व मनोज पासवान ने किया, जिसमें समाज के कई गणमान्य लोग और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।
बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 14 अप्रैल को भारत रत्न भीमराव अंबेडकर की जयंती को भव्य और ऐतिहासिक रूप से मनाने की तैयारियों पर चर्चा करना था।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि 14 अप्रैल को एक विशाल शोभायात्रा सह पदयात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा आदित्यपुर के फुटबॉल मैदान से प्रारंभ होकर रोड नंबर 4 स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा स्थल तक जाएगी, जहां श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां भी तय की गईं और सभी सदस्यों को अपने-अपने स्तर पर तैयारी में जुटने का आह्वान किया गया।इस अवसर पर अनिल मुखी, सोनू पासवान, बिनय पासवान, सावन गुप्ता, विष्णु बावरी, अविनाश सिंह, आलोक कुमार, संतोष पासवान, नवल पासवान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
