• Fri. Apr 3rd, 2026

कुल्टी बराकर – बराकर सब ट्रैफिक पुलिस की ओर से बेगुनिया चेक पोस्ट पर विशेष जांच अभियान चलाया गया ।

admin's avatar

Byadmin

Jan 2, 2026
crescent ad

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी बराकर ट्रैफिक पुलिस की ओर से नव वर्ष के आगमन को लेकर विशेष अभियान चलाया गया । इस संबंध में बताया जाता है कि दुर्घटनाओं पर नियंत्रण रखने के उद्देश्य से आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कुल्टी ट्रैफिक के अंतर्गत बराकर सब ट्रैफिक पुलिस की ओर से बेगुनिया चेक पोस्ट पर विशेष जांच अभियान चलाया गया ।

यह अभियान बराकर सब ट्रेफिक गार्ड प्रभारी संजीव सरकार के नेतृत्व में एवं ए एस आई रविंद्र नायक की उपस्थिति में चलाया गया । अभियान के अंतर्गत मोटरसाइकिल पर तीन सवारी तथा शराब आदि नशे का सेवन कर वाहन चलाने वालो के विरुद्ध चलाया गया ।

इस संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अक्सर त्योहारों में मोटरसाइकिल पर तीन सवारी होने के कारण दुर्घटना होती है । जिसे लेकर या अभियान चलाया गया ।

उन्होंने बताया कि इतना ही नहीं लोग त्योहार पर नशा आदि का सेवन करके सड़कों पर वाहन चलाते हैं ।जिससे भी दुर्घटनाएं घटित होती है । ऐसी स्थिति में दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से ट्रैफिक विभाग की ओर से यह अभियान चलाया जा रहा है ।

उन्होंने बताया कि इस दौरान कई मोटरसाइकिलों को तीन सवारी के साथ पकड़ा गया है । लेकिन नशा करके वाहन चलाने वाला कोई भी व्यक्ति नहीं पाया गया । वही इस अभियान में सिविक के जवानों ने भरपूर सहयोग दिया ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *