• Sun. Apr 5th, 2026

झामुमो यूनियन कार्यालय में शोक सभा आयोजित 

admin's avatar

Byadmin

Aug 8, 2025
crescent ad

 

बोकारो थर्मल

झामुमो बेरमो प्रखंड कमिटी की ओर से यूनियन कार्यालय बोकारो थर्मल में शोक सभा आयोजित कर झारखंड अलग राज्य आंदोलन के मुखिया झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद व झामुमो के संस्थापक दीशोम गुरु को श्रद्धांजलि दिया गया।

उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा गया। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष रंजीत महतो एवं संचालन प्रखंड सचिव गणेश श्रीवास्तव ने किया। सभा में शिबू सोरेन अमर रहे के नारे लगाए गए।

इस अवसर पर बोकारो जिला छात्र मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुमित रवानी, बोकारो जिला महिला मोर्चा के सचिव बबीता चौहान, बीस शु्त्री सदस्य संतोष महतो, डेगलाल रजक, झारीलाल हांसदा, नागेश्वर महतो, द्वारका प्रसाद, संजीव, हस्मत अंसारी, मोंती कश्यप, महिला मोर्चा के पूजा मुर्मू, सरना समिति के अध्यक्ष मनीराम मुर्मू, बृजलाल हसदा, जोधन वासके सहित झामुमो के कई कार्यकर्ताओं ने बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *