
बलियापुर:वन बंधु परिषद के एकल अभियान के तहत ग्रामीण शिक्षा संस्कृति और संगठनात्मक एकता को बढ़ावा देने के लिए रविवार को बलियापुर के खरिकाबाद गांव में वनयात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र एकल विद्यालय के बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। बच्चों से संवाद एवं प्रेरक बातचीत हुई। इस दौरान शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर प्रेरणादाई विचारों को साझा किया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने मौके पर आयोजित सामूहिक वन भोज में शरीक हुए। लोगों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से आपसी संबंधों में आत्मीयता और संगठन की भावना को मजबूत बनाने में बल मिलता है। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित अजय अग्रवाल, चंचल गोयल, नीरज अग्रवाल, नितिन हरोदिया आदि ने कार्यक्रम की काफी प्रशंसा किया।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
