• Sat. Mar 7th, 2026

नियोजन कार्यालय में एक दिवसीय भर्ती कैम्प का हुआ आयोजन

admin's avatar

Byadmin

Nov 6, 2025

बोकारो थर्मल

श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग झारखंड सरकार की ओर से गुरुवार को नियोजनालय कार्यालय सह मोडल करियर सेंटर बोकारो थर्मल परिसर में भर्ती कैम्प का आयोजन किया गया।

कैम्प में रोजगार हेतु लगभग डेढ़ सौ जरूरतमंद युवक एवं युवतियां उपस्थित हुए। जिसमे से 14 युवक एवं युवतियों का चयन कंपनी की ओर से किया गया। और 20 का साक्षात्कार के लिए चयन किया गया। 14 चयनित युवक एवं युवतियों को कंपनी की ओर से नियुक्ति पत्र भर्ती कैम्प में ही दिया गया। यहाँ नियोजन पदाधिकारी रोशन जमुदा की ओर से सभी को नियुक्त पत्र दिया गया।

नियोजन पदाधिकारी रोशन जमुदा ने बताये की आयोजित भर्ती कैम्प में दो नियोजक एबीई इंडिया सर्विसेज सरायकेला खरसावन आदित्यपुर और मैट स्किल्स रांची की कंपनी भर्ती कैंप में भाग लिए थे। जिसमें विभिन्न पदों के लिए 799 रिक्त पद थे।

जिसमे 14 लोगो का चयन किया गया। और 20 लोगो का साक्षात्कार के लिए चयन किया गया हैं। जिनका एक सप्ताह के अंदर साक्षात्कार करवा दिया जाएगा। श्री जमुदा बोले की अधिक से अधिक बेरोजगार युवक एवं युवतियों को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए कार्यालय में लगातार भर्ती कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने सभी युवक एवं युवतियों को रोजगार हेतु कार्यालय के सम्पर्क में रहने को कहा। इस अवसर पर कार्यालय प्रधान रेणु कुमारी, क्लर्क रामेश्वर मुरमुर, गणेश कुमार सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *