• Tue. Mar 10th, 2026

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई एनटीपीसी-सीएमपी ने वन भोज कार्यक्रम आयोजित किया!!

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Jan 6, 2025

 

 

 

 

केरेडारी से रोहित गोस्वामी की रिपोर्ट

 

 

 

 

केरेडारी : एनटीपीसी सिकरी साइट कार्यालय में सुरक्षा व्यवस्था में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने एक दिवसीय वन भोज कार्यक्रम आयोजित किया! यह वन भोज कार्यक्रम केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई एनटीपीसी-सीएमपी हजारीबाग के इकाई संरक्षिका द्वारा सीआईएसएफ बल कर्मीयों के परिवार एवं उनके बच्चों के लिए पतरातु में आयोजित किया गया!आयोजन संरक्षिका की अध्यक्षा एवं इकाई प्रमुख सुरेश उप कमांडेंट के उपस्थिति में किया गया! इकाई से लगभग 100 की संख्या में बस द्वारा बल सदस्यों के परिजनों एवं बच्चो को वन भोज के लिए पतरातु ले जाया गया था! जहां बच्चो को मौज मस्ती एवं सामुदायिक बंधन के लिए एक साथ लाया गया था!

पिकनिक में कई तरह की गतिविधियां शामिल थी जिनमें नौका विहार, बच्चों के खेल, लाईव संगीत का लजीज व्यंजन आनंद सभी उपस्थित लोगो ने लिया ! इस प्रकार के आयोजन से बल कर्मियों और उनके परिवारों के बीच सौहार्द को मजबूत करने का अवसर प्रदान किया!

सुरेश उप कमांडेंट एवं संरक्षिका अध्यक्षा द्वारा वन भोज कार्यक्रम के समापन पर लोगों को संबोधित किया गया !

वानभोज में बल सदस्यों व उनके परिवार एवं बच्चों की उपस्थिति और उत्साह वास्तव में दिल को छू लेने वाला था! संरक्षिका अध्यक्षा महोदया ने कहा हमारे बल सदस्यों एवं उनके परिवारों को एक साथ आते और हंसी-मजाक और आनंद से भरे दिन का आंनद लेते देखना खुशी की बात थी यह कार्यक्रम हमारे टीम की भलाई के लिए और प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है!

सुरेश जी उप कमांडेंट केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई एनटीपीसी-सीएमपी हजारीबाग द्वारा श्री सुरेश जी उप कमांडेंट ने कहा कि पिकनिक इस इकाई संगठन, समुदाय और समर्थन की मजबूत भावना का प्रमाण था! यह बल कर्मियों की कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए आभार व्यक्त करने का अवसर भी था!


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *